सांसद-विधायक ने सुनी बाढ़ पीड़ितों की समस्या
पूर्णिया। शनिवार को जदयू के स्थानीय सांसद संतोष कुमार कुशवाह एवं कांग्रेसी विधायक आफाक
पूर्णिया। शनिवार को जदयू के स्थानीय सांसद संतोष कुमार कुशवाह एवं कांग्रेसी विधायक आफाक आलम द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित कई गांव का निरीक्षण किया गया तथा बाढ़ पीड़ितों से रूबरू हो उनकी समस्या सुनी। इस दौरान सांसद व विधायक ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए तटबंधों व पुल-पुलियों व सड़कों एवं कैंप में रह रहे बाढ़ पीड़ितों का भी जायजा लिया। उनके साथ चल रहे सीओ फहमुद्दीन अंसारी को निर्देश दिया कि बाढ़ से बदहाल हुए लोगों को अविलंब राहत सामग्री मुहैया करायी जाए। बाढ़ पीड़ितों के रहन-सहन एवं खाने-पीने के सामानों का किसी प्रकार दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखे जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही कैंप कर बाढ़ पीड़ितों के बीच को राहत वितरण करने को कहा। बाढ़ पीड़ित को सांसद व विधायक ने भरोसा दिया कि सरकार हरसंभव सहयोग करने के लिए तैयार है। बाढ़ से जिन किसानों के फसलों को क्षति पहुंची है वैसे किसानों का आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा। जदयू नेता जवाहर यादव, रितेश आनंद, प्रखंड प्रमुख विवेण ¨सह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजूर अहमद, कमलेश महतो, अनिल ठाकुर, सदन लाल, राकेश विश्वास, शकील अंसारी आदि उनके साथ थे।