Move to Jagran APP

कई गांवों में फैला बाढ़ का पानी

पूर्णिया। प्रखंड़ में बाढ़ की स्थिति विकराल बनी है। घरों में बाढ़ का पानी अब भी घुसा हुआ

By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 03:05 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 03:05 AM (IST)
कई गांवों में फैला बाढ़ का पानी

पूर्णिया। प्रखंड़ में बाढ़ की स्थिति विकराल बनी है। घरों में बाढ़ का पानी अब भी घुसा हुआ है। लोग सड़क किनारे गुजर-बसर कर रहे हैं। जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ के कारण अभी भी सौ से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। जबकि दर्जनों जगह सड़क संपर्क ध्वस्त हो गया है। बाढ़ के कारण लोग बेहाल हैं। नदियों के उफान से ग्रामीण आवागमन बड़ी समस्या बन गई है। परमान नदी में बाढ़ से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना खाताहाट से सोनापुर सड़क के टूटने का खतरा मंडरा रहा है। प्रखंड क्षेत्र की नदियों के उफनाने से जलस्तर में सोमवार को भी वृद्धि दर्ज की गई है। इससे कई नए इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वहीं रामदैली से होकर पोड़ा जाने वाली सड़क पर पोड़ा गांव के निकट टूटने का खतरा मंडरा रहा है। एक फीट पानी अगर बढ़ा तो सड़क में ओवर फ्लो हो जाएगा जिससे दर्जनों घर बाढ़ से प्रभावित हो सकता है। जिस तरह से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका सताने लगी है। प्रखंड के बैसा, हांसी, सापा, डिहा, पोड़ा, रेहका आदि गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.