एसडीओ डीएसपी ने किया कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण
पूर्णिया। अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार एवं डीएसपी सुनीता कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र के नदी कि
पूर्णिया। अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार एवं डीएसपी सुनीता कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र के नदी किनारे पर स्थित कई गांव का निरीक्षण कर नदी कटाव एवं जलस्तर का जायजा लिया। मुख्य रूप से प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली कनकई एवं महानंदा नदी के जलस्तर में विगत कई दिनों से कमी एवं वृद्धि को देखते हुए नदी कटाव में बढ़ोतरी होने की आशंका बढ़ गई है। निरीक्षण के दौरान सिरसी पंचायत के काशीबाड़ी गांव पहुंचने पर पंचायत के मुखिया शमशाद आलम, गणेश कुमार प्रामाणिक सहित गांव के लोगों ने कई जगहों पर कटाव निरोधक कार्य कराने की मांग की है। अनुमंडल पदाधिकारी ने जल निषरण एवं बाढ़ नियंत्रण के अधिकारियों को गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए अविलंब गांव वालों को नदी कटाव की चपेट से बचाने को कहा। इसके लिए जो कार्य करने की जरूरत है उसे अविलंब पूरा करने को कहा गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बाढ़ व कटाव से प्रभावित होने वाले गांव की सूची तैयार कर उनपर प्रशासन नजर रखे हुए है एवं कटाव को लेकर चिन्हित जगहों से पल-पल की खबर ली जा रही है। वहीं पूर्व में की गई कटाव निरोधक कार्य की स्थिति को भी देखा। इस मौके पर मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार, डीएसपी सुनीता कुमारी, अमौर थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार आदि मौजूद थे।