मेयर ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा
पूर्णिया। मंगलवार को नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। उ
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 03:00 AM (IST)
पूर्णिया। मंगलवार को नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जिले में बाढ़ की स्थिति काफी भयावह बनी हुई है। इस भयावह स्थिति से निबटने के लिए सभी को प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य में लग जाना चाहिए। बाढ़ का पानी शिवनगर, मिलनपाड़ा, कप्तान पाड़ा, आनंदनगर, श्रीराम टोला, बांध टोला एवं रूई गोला फैल गया है। महापौर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों कि सहायता के लिए जदयू नेता जितेंद्र यादव, मुरारी झा, राजीव कुमार उर्फ पप्पु पासवान, मंटू गुप्ता, मुकेश भगत, नंदू ठाकुर, अविनाश यादव, पवन यादव, ¨पटु यादव, मदन वर्मा आदि लगे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें