दो पंचायतों के मुखिया पद का परिणाम घोषित
पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय प्रांगण में मतगणना विभिन्न पदों के प्रत्याशियों का म
By Edited By: Published: Sun, 29 May 2016 09:57 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 09:57 PM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय प्रांगण में मतगणना विभिन्न पदों के प्रत्याशियों का मतगणना आठ बजे प्रारंभ किया गया। मतगणना पहली पाली में दलमालपुर, खरहिया, धुरपैली पंचायत का प्रारंभ किया गया। दूसरी पाली में पंचायत विष्णुपर, बरबट्टा एवं भवानीपुर शुरू किया गया। पहला दिन होने के कारण छह बजे शाम तक दो पंचायतों के मुखिया के परिणाम को घोषित किया गया। जिसमें दलमालपुर पंचायत से अबुदरदा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नियाज अहमद को 43 मतों से पराजित किया। वहीं धूरपैली पंचायत से मुखिया पद से वीणा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निषात को 117 मत से पराजित किया। अन्य परिणाम समाचार लिखे जाने तक घोषित नहीं किया जा सका था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें