डगरूआ के दो पंचायतों के परिणाम घोषित
पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल उच्च विद्यालय के प्रांगण में कड़ी सुरक्षा के
पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल उच्च विद्यालय के प्रांगण में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आरंभ हुई। निर्वाची पदाधिकारी द्वारा विजयी उम्मीदवार की घोषणा से विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अबीर एक-दूसरे को लगाकर खुशी का इजहार किया। मतगणना एक घंटा विलंब से आरंभ हुई। हरखेली, रामपुर और दरियापुर पंचायत की मतगणना आरंभ की गई। मतगणना उपरांत हरखेली पंचायत से मुखिया पद हेतु कौशरी खातुन, सरपंच पद में बीणा देवी, हरखेली समिति पद हेतु क्षेत्र संख्या 4 से रितेश कुमार 1517 मत और कुंदन विश्वास 803 मत प्राप्त कर करने पर रितेश कुमार को 714 मत से विजयी घोषित हुए। वहीं समिति पद क्षेत्र संख्या 05 से किश्वर जहां विजयी घोषित हुए। वहीं रामपुर पंचायत से मुखिया पद हेतु नायकी मुर्मू, सरपंच पद हेतु राजू बेसरा और समिति पद हेतु साहब लाल हांसदा को विजयी घोषित किया गया। वहीं दरियापुर पंचायत के समिति पद हेतु क्षेत्र संख्या 17 से मुजाहिर सुल्तान विजयी घोषित किए गए। वहीं हरखेली वार्ड संख्या 01 वार्ड सदस्य पद यशोदा देवी 167 और बुधिया देवी 165 मत प्राप्त होने पर यशोदा देवी को 2 मतों से विजयी घोषित किया गया। समचार प्रेषण तक दरियापुर, बभनी, अधकेली का मतगणना जारी थी।