विजयी प्रत्याशियों को दिया गया प्रमाण पत्र
पूर्णिया। धमदाहा उच्च विद्यालय में चल रहे मतगणना के दूसरे दिन निर्वाची पदाधिकार नवल किशोर ठ
पूर्णिया। धमदाहा उच्च विद्यालय में चल रहे मतगणना के दूसरे दिन निर्वाची पदाधिकार नवल किशोर ठाकुर द्वारा संध्या के 5 बजे तक दमगड़ा, मोगलिया पुरंदाहा पूर्व, पारसमनी, डुमरिया, दमैली आदि पंचायतों के परिणामों की घोषणा की गई। निर्वाची पदाधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया।
जिन परिणाम की घोषणा की गई उनमें दमगाड़ा पंचायत के मुखिया पद से अशोक यादव, सरपंच पद से अशोक कुमार यादव पंचायत समिति सदस्य पद से छोटू ऋषिदेवको निर्वाचित घोषित किया गया। मोगलिया पुरन्दाहा पश्चिम पंचायत से मुखिया पद से सविता देवी, सरपंच पद से संजू देवी, पंचायत समिति सदस्य पद के क्षेत्र संख्या 2 से रीना देवी एवं क्षेत्र संख्या 3 से पूनम देवी विजयी घोषित की गई। मोगलिया पुरन्दाहा पूर्व पंचायत के मुखिया पद से खंतर महलदार, सरपंच पद से लाल प्रसाद माहतो, पंचायत समिति सदस्य पद के क्षेत्र संख्या 4 से श्याम सुन्दर ऋषि एवं क्षेत्र संख्या 5 से सीता कुमारी विजयी घोषित हुई। सरसी पंचायत के मुखिया पद से बंदना देवी, सरपंच पद से संजय शर्मा, पंचायत समिति सदस्य पद के क्षेत्र संख्या 6 से सुलोचना देवी निर्वाचित घोषित हुईं। पारसमणी पंचायत के मुखिया पद से दीपशिखा कुमारी, सरपंच पद से नहीदा खातुन, पंचायत समिति सदस्य पद के अमीन विजयी हुईं। चिकनी डुमरिया पंचायत के मुखिया पद से महेन्द्र ऋषि, चंपावती पंचायत के मुखिया पद से संजय झा, पंचायत समिति सदस्य पद से सीता देवी निर्वाचित हुईं। दमैली पंचायत से मुखिया पद से अमित कुमार चौधरी, सरपंच पद से भूमी यादव, पंचायत समिति सदस्य पद से तारा कुमारी एवं राजघाट गरैल पंचायत के मुखिया पद से खुशबू कुमारी, सरपंच पद से पंचम साह विजयी घोषित किए गए। विजयी सभी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया गया।