किशोरी की मौत
पूर्णिया। मधुबन पंचायत के शर्मा टोला निवासी मनोज कुमार शर्मा की 13 वर्षीया पुत्री रूबी कुमारी की मौत मंगलवार की सुबह हो गई।
By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 04:49 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 04:49 PM (IST)
पूर्णिया। मधुबन पंचायत के शर्मा टोला निवासी मनोज कुमार शर्मा की 13 वर्षीया पुत्री रूबी कुमारी की मौत मंगलवार की सुबह हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की खबर सुन पहुंचे प्रखंड कांग्रेस कमेटी बनमनखी के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, सुभाष प्रसाद ¨सह, जन अधिकार पार्टी के प्रो.सुधीर यादव, युवा कमेटी शर्मा टोला के अध्यक्ष सदानन्द शर्मा, समाजसेवी जवाहर पासवान व अन्य दर्जनों गणमान्य लोगों ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मृतका के परिजनों ने बताया ने बताया कि 10 दिन पूर्व इसे पागल कुत्ते ने काट लिया था मंगलवार की सुबह से ही वह असहज प्रतीत हो रही थी, बाद में उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें