अफवाह पर तीन महिलाओं की पिटाई
पूर्णिया। धमदाहा हाट में चोटी कटवा गिरोह के अफवाह में एक गर्भवती महिला सहित तीन महिलाओं की लोगों ने बुधवार को बुरी तरह से पीट दिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 04:09 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 04:09 PM (IST)
पूर्णिया। धमदाहा हाट में चोटी कटवा गिरोह के अफवाह में एक गर्भवती महिला सहित तीन महिलाओं की लोगों ने बुधवार को बुरी तरह से पीट दिया। सूचना मिलने पर धमदाहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों की जान बचाई। तीन में से गर्भवती महिला की हालत ज्यादा खराब हो गई। तीनों ने बताया कि वे लोग सहरसा की रहने वाली हैं। बाढ़ के कारण सहरसा से अपने रिश्तेदार के यहां कुंवारी जा रहे थे। इसी दौरान वे लोग हाट में कुछ खरीदारी करने रुके। कुछ लोगों ने चोटी काटने वाली गिरोह का सदस्य होने का आरोप लगाए हुए तीनों की पिटाई शुरू कर दी। फिलहाल तीनो महिलाएं पुलिस के संरक्षण में है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें