पंजाब से शव के पहुंचते ही हाहाकार
पूर्णिया। प्रखंड के सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी निवासी अंकर राम के 27 वर्षीय पुत्र दिवाकर राम की पंजाब के जालंधर में 22 मई को अचानक मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 07:56 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 07:56 PM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड के सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी निवासी अंकर राम के 27 वर्षीय पुत्र दिवाकर राम की पंजाब के जालंधर में 22 मई को अचानक मौत हो गई। उसका शव एंबुलेंस से शुक्रवार को गांव लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक की पत्नी एवं प्रियजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को एक
आठ माह का एक पुत्र है। पंजाब से आए लोगों ने दिवाकर की मौत का कारण पेट का दर्द बताया। मृतक के परिजन को सांत्वना देने के लिए पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार यादव मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि उनके घर पर पहुंचे। दाह-संस्कार के लिए मुखिया ने 15 सौ रुपये पीड़ित परिवार को दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें