जमीन विवाद में मारपीट, मामला दर्ज
पूर्णिया। थाना क्षेत्र के रघुवंशनगर ओपी अंतर्गत अरबन्ना गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्ष के तीन-तीन व्यक्ति घायल हो गए।
पूर्णिया। थाना क्षेत्र के रघुवंशनगर ओपी अंतर्गत अरबन्ना गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्ष के तीन-तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। अरबन्ना निवासी राजेश मोदी और संतोष साह में वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई और जमकर मारपीट हुई। मारपीट में विवादित जमीन में बने एक फूस घर में आग लगा दी गई जिस घर पर दावा दोनों पक्ष का था। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। प्रथम पक्ष राजेश मोदी द्वारा छह को नामजद बनाया गया। जिसमें संतोष साह, प्रमोद साह, हरि साह, जयचंद साह, मुनि देवी, ¨पकू साह वहीं दूसरे पक्ष संतोष साह के तरफ से भी थाना में राजेश मोदी, संजू देवी, भिखारी देवी, खगेश मोदी, मिथलेश मोदी, अघोरी मोदी को नामजद आरोपी बनाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।