अर्जक संघ का सम्मेलन संपन्न
पूर्णिया : रविवार को रामनगर के एक निजी स्कूल में अर्जक संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ¨सह
पूर्णिया : रविवार को रामनगर के एक निजी स्कूल में अर्जक संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष सियाराम महतो ने पढ़ाई के लिए लड़ाई आंदोलन को सफल बनाने के लिए वीर बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन में भाग लेने हेतु सदस्यों को प्रेरित किया।
वहीं पूरणलाल महतो के पर्यवेक्षण में दस सदस्यों की नगर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें म¨नद्र कुमार विश्वास को मंत्री, घनश्याम विश्वास को सहायक मंत्री एवं हीरा कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर अर्जुन प्रसाद ¨सह, उमेश प्रसाद यादव, योगेंद्र राम, र¨वद्र कुमार, कृष्णचंद्र ऋषि, रामदेव प्रसाद आदि ने अर्जक संघ की शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला।