दारा फिर से बने मुखिया संघ के अध्यक्ष
पूर्णिया। मुखिया संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं महासचिव पद का चुनाव शनिवार को सर्वसम्मति से ह
पूर्णिया। मुखिया संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं महासचिव पद का चुनाव शनिवार को सर्वसम्मति से हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर सिकंदर आलम उर्फ दारा, उपाध्यक्ष पद पर आकेला खातुन, जबकि सचिव में रोजी नाज एवं महासचिव पद में जुनेद आलम को चुना गया। इस मौके पर अध्यक्ष सिकंदर ने कहा कि संगठन की जो जिम्मेदारी हमको मिली है हम उसे हरहाल में पूरा करने का कोशिश करूंगा। सभी पंचायत के मुखिया को किसी भी प्रकार की सम्मान में कमी नहीं आने दूंगा एवं किसी भी प्रकार की समस्याओं से जूझने नहीं दूंगा। संविधान के दायरे में रहकर हर हाल में समाधान करने का कोशिश करूंगा। वहीं उपाध्यक्ष आकेला खातुन ने कहा कि संगठन में जितने प्रतिनिधि हैं सभी को एक-दूसरे के प्रति हमदर्दी होना चाहिए। इससे संगठन को ताकत मिलेगी। वहीं सचिव रोजी नाज ने कही कि संगठन को बनाए रखने के लिए जो भी कुर्बानी देने की जरूरत होगी हम देंगे। वहीं महासचिव जुनेद आलम ने कहा कि पद कि गरिमा को बनाए रखने में हम किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख प्रवेज आलम, उपप्रमुख प्रतिनिधि शमशाद आलम सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के मुखिया मौजूद थे।