वास्तु विहार मेगा टाउनशिप का भूमि पूजन
By Edited By: Published: Fri, 27 Jul 2012 07:21 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2012 07:24 PM (IST)
पूर्णिया, संवाद सूत्र : पूर्णिया में वास्तु विहार मेगा टाउनशिप का भूमि पूजन गुरुवार को धमदाहा-पूर्णिया मुख्य मार्ग के परोरा चौक के पास किया गया। भूमि-पूजन प्रोजेक्ट मैनेजर हरिश कुमार झा द्वारा किया गया। भूमि पूजन के मौके पर वास्तु विहार के मुख्य ऑपरेटिंग पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने बताया कि परियोजना पहले चरण में करीब 125 से 150 घरों का कार्य आरंभ करने जा रहा है। इसके बाद लगभग 600 घरों का निर्माण अगले परियोजना में किया जाएगा। भूमि पूजन के मौके पर 42 लोगों ने अपने घरों का बुकिंग कराया। यहां घर की कीमत 7 लाख से लेकर 30 लाख तक की है। भूमि पूजन के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर शहर के अनेक गणमान्य मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें