पत्नी ने रची थी हत्या का साजिश, हत्यारा गिरफ्तार
पूर्णिया। रूपौली थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा में छह माह पूर्व गांधी ¨सह हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हु
पूर्णिया। रूपौली थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा में छह माह पूर्व गांधी ¨सह हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक धमदाहा निवासी योगेन्द्र यादव ने गांधी ¨सह की पत्नी ¨रकु देवी के इशारे पर घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस मुख्य अभियुक्त मृतक की पत्नी ¨रकु देवी और मृतक का साला मंगल ¨सह को गिरफ्तार करने में जुटी है।
घटना 4 दिसंबर 2016 की रात की है। मामले में मृतक की पत्नी ¨रकु ¨सह ने रूपौली थाना कांड संख्या 284-16 में छह लोगों पर पति की हत्या का मामला दर्ज करवाया था। घटना के बाद पुलिस नामजद अभियुक्त सहित संदेहास्पद लोगों से पूछताछ करना शुरू की।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने नामजद दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। लेकिन वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले और पुलिस घटना की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने बताया कि मृतक गांधी ¨सह की पत्नी ¨रकु ¨सह डोभा मिलिक पंचायत से मुखिया चुनाव लड़ी थी। ¨रकु देवी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर ज्यादा समय घर से बाहर रहती थी। ¨रकु देवी के घर से बाहर रहने का विरोध पति गांधी ¨सह करता था। इससे आक्रोशित ¨रकु ने पति को अपने रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची।
¨रकु देवी ने अपने ममेरे भाई मंगल ¨सह और धमदाहा निवासी योगेन्द्र यादव से सांठगांठ कर हत्या की साजिश रची। इसके बाद मंगल ¨सह और योगेन्द्र यादव ने ग्वालपाड़ा स्थित घर पर गांधी ¨सह के शराब पिलाया। शराब पिलाने के बाद उसे घूमने के बहाने गाड़ी पर लेकर आकोझाप गया और वहां केला के खेत में रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। योगेन्द्र यादव को हत्या करने के लिए ¨रकु देवी ने 50 हजार रुपये और एक मोटरसाइकिल देने का सौदा किया था। इसमें से मात्र 800 रुपये ही योगेन्द्र यादव को मिला। गिरफ्तार योगेन्द्र यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पूर्व में धमदाहा और रौतारा थाना में लूट और छिनतई का मामला दर्ज है।