भूमि सुधार-भूमि अधिकार के लिए माले का धरना
पूर्णिया। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने स्थानीय थाना चौक पर शनिवार को भूमि सुधार-भूमि अधिकार को लेकर धर
पूर्णिया। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने स्थानीय थाना चौक पर शनिवार को भूमि सुधार-भूमि अधिकार को लेकर धरना दिया। धरना में इस्लामउद्दीन ने कहा कि गरीब किसानों को जमीन का मालिकाना हक नहीं मिला है। आज भी जेल, मुकदमा, हत्या, दमन, आगजनी, उजाड़ व बेदखल का दंश गरीब झेल रहा है। गरीबों के हित के सरकारी जमीन भू माफिया व दबंगों के कब्जा में है। आज भमि सुधार के बजाय भू माफिया, भूमि चोर, सामन्ती अपराधी का मनोबल बढ़ गया है। केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर गरीबों को उजाड़ने व जमीन हड़पने पर उतारू है। उन्होंने अपनी कहा कि वर्षों से रह रहे गरीबों को पीपी.एक्ट के तहत बासीगत पर्चा, शहरी गरीब को लीज-पट्टा देने का व्यवस्था की जाए। शहरी गरीब के लिए आवास भूमि सहित तमाम वास विहीन भूमिहीनों को पांच डिसमील बास जमीन और एक एकड़ खेती के लिए दिया जाए। पूर्णिया एवं चम्पारण में भूमि विवाद निपटाने के लिए विशेष भूमि-न्यायाधिकरण का गठन किया जाए। इस मौके पर यमुना मुर्मू, जोहाक, ललन ¨सह, राजकुमार ¨सहा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।