Move to Jagran APP

पंचायतों में बनाएं कम से कम 25 क्रियाशील सदस्य

पूर्णिया। प्रखंड के गढ़बनैली स्थित बीडी जेजानी कॉलेज के प्रांगण में जनता दल यू की बैठक आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 08:47 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 08:47 PM (IST)
पंचायतों में बनाएं कम से कम 25 क्रियाशील सदस्य
पंचायतों में बनाएं कम से कम 25 क्रियाशील सदस्य

पूर्णिया। प्रखंड के गढ़बनैली स्थित बीडी जेजानी कॉलेज के प्रांगण में जनता दल यू की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यसमिति सदस्य सहित प्रखंड के सभी 13 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. मोईनउद्दीन ने की। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार पल्लू, जिला कार्यसमिति सदस्य रामवृक्ष मंडल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. तौसिफ आलम विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में कार्यसमिति की पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा पंचायत अध्यक्षों को प्रमाण पत्र दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शंभु प्रसाद मंडल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक पंचायत में कम से कम 25 क्रियाशील सदस्य बनाना पार्टी की पहली शर्त है। मुख्यमंत्री के सात निश्चय मद्य निषेध पर जनजागरण अभियान, जिला लोक शिकायत निवारण पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने इन सभी ¨बदुओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से जीवन साह, शंकर यादव, सुमन झा, आफाक आलम, मो. इशाक इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.