आगलगी से दो परिवारों के घर जले
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुगरा पियाजी पंचायत के अभयपुर गांव में आग लगने से दो परिवारों के कई
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 08:43 PM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुगरा पियाजी पंचायत के अभयपुर गांव में आग लगने से दो परिवारों के कई घर जल कर राख हो गए। पीड़ित परिवारों में मो. मुश्ताक आलम एवं मो. शाहिद आलम शामिल हैं। पीड़ित परिवारों ने बताया कि दिन के लगभग तीन बजे आग लगी थी। आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाते-पाते निवास घर, जलावन घर, रसोई घर सहित घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन आदि जलकर राख हो गया। घटना की सूचना वार्ड सदस्य मो. बदरूल आलम ने प्रशासन को दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें