शराब सेवन किए तीन गिरफ्तार
पूर्णिया। उत्पाद विभाग के अभियान के तहत शुक्रवार को विजयनगर डिमरनी, कसबा, सदर थाना क्षेत्र के विभिन्
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 08:32 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 08:32 PM (IST)
पूर्णिया। उत्पाद विभाग के अभियान के तहत शुक्रवार को विजयनगर डिमरनी, कसबा, सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान सदर थाना क्षेत्र के खेरूगंज के मुन्ना उरांव, के.हाट थाना क्षेत्र के मानी कॉलोनी छठ पोखर के रतन घोष, डगरूआ थाना के बबलू कुमार को ब्रेथ एनालाईजर से जांच कर शराब सेवन के अपराध में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त को नई उत्पाद नीति के तहत मामला दर्ज किया गया। उत्पाद विभाग के छापेमारी टीम में निरीक्षक उत्पाद शंकर कुमार ¨सह, अवर निरीक्षक उत्पाद पंकज कुमार, ब्रह्मदेव केवट, राम नरेश महतो आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें