फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
पूर्णिया। सहायक खजांची थाना क्षेत्र के लाइन बाजार स्थित एसबीआइ गली में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत
पूर्णिया। सहायक खजांची थाना क्षेत्र के लाइन बाजार स्थित एसबीआइ गली में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक दीपक शितलानी (28) प्रेम रंजन वर्मा के मकान में किराए पर रहता था और सदर अस्पताल गेट के सामने मधु स्वीट्स नाम से मिठाई दुकान चलाता था। घटना का पता शुक्रवार की सुबह तब चला जब घर से बदबू आ रहा था। मकान मालिक की पत्नी सरिता रंजन जब उसके कमरे तरफ गई तो देखी घर खुला हुआ है और दीपक गमछा के सहारे फांसी पर झूल रहा है। उन्होंने घटना की जानकारी सहायक खजांची पुलिस को दी। सूचना पाकर सदर डीएसपी राजकुमार साह और सहायक खजांची थानाध्यक्ष मेनका रानी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। मकान मालिकन सरिता रंजन ने बताया कि दीपक चार साल से अपने दो स्टाफ के साथ यहां रहता था। तीन मार्च से वह दुकान बंद कर रखा था। कुछ दिन पहले से यहां रहने वाले दो स्टाफ भी नहीं रह रहा है। दीपक अकेले यहां रह रहा था। कई माह से दीपक ने किराया भी नहीं दिया था। 21 मार्च को दीपक रात दस बजे यहां पहुंचा, उन्होंने उसे किराया देने के लिए कहा। इसके बाद दूसरे दिन से दीपक के मोबाइल पर फोन लगा रही थी तो नंबर बंद आ रहा था। जब घर से दुर्गंध आने लगा तो उधर जाकर देखी तो वह फांसी के फंदा पर झूल रहा था। उन्होंने बताया कि शायद वह काफी कर्ज में था। काफी लोग उससे पैसा मांगने के लिए आया करते थे। मामले में सहायक थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है वैसे सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।