संपर्क अभियान प्रारंभ
पूर्णिया। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धीरेंद्र कुमार झा ने जिले में कांग्रेस के गिरते हुए स
By Edited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 01:00 AM (IST)
पूर्णिया। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धीरेंद्र कुमार झा ने जिले में कांग्रेस के गिरते हुए संगठनात्मक ढांचा पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि जिले के पुराने कांग्रेस जन संवादहीनता की वजह से घर बैठ गए हैं। उन सभी को संगठन के प्रति उत्साहित कर जिले में संगठन को मजबूत करने की शुरुआत की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे सभी प्रखंडों में पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। मिलने पर जिन्हें जो वेदना है इसकी जानकारी वे 15 मार्च के बाद कांग्रेस के आलाधिकारी को देंगे। इसके लिए सभी प्रखंडों में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें