केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र में धान अधिप्राप्ति कार्य शुरू नहीं होने से किसानों में ऊहापोह की स्थिति ह
By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 05:32 PM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र में धान अधिप्राप्ति कार्य शुरू नहीं होने से किसानों में ऊहापोह की स्थिति है। पैक्स में धान अधिप्राप्ति शुरू कराने की दिशा में सहकारिता विभाग द्वारा भी कोई पहल नहीं की जा रही है। जलालगढ़, हांसी, रामदैली, सरसौनी, डिमिया आदि पंचायत के किसानों ने बताया कि धान कटनी लगभग खत्म हो चुकी है। सभी किसान धान की तैयारी कार्य में जुटे हुए हैं ताकि धान तैयारी कर पैक्स में सरकारी दर पर बेचकर दूसरे फसल को खेतों में लगा सके लेकिन पैक्स में धान नहीं लिए जाने से व्यापारी एक हजार रूपए प्रति ¨क्वटल में खरीद रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें