102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल एक महीने से जारी
पूर्णिया। 102 एंबुलेंस कर्मी पिछले एक माह से राज्यव्यापी हड़ताल पर हैं। एक माह से राज्य भर की 102 एंब
पूर्णिया। 102 एंबुलेंस कर्मी पिछले एक माह से राज्यव्यापी हड़ताल पर हैं। एक माह से राज्य भर की 102 एंबुलेंस सेवा ठप है। सदर समेत पंद्रह एंबुलेंस जिले में चलाए जाते हैं। सभी सेवा हड़ताल के कारण ठप पड़ी है। कर्मियों की मांग है कि उनको स्थाई किया जाये और इस सेवा को निजी हाथों में सौंपने की योजना को भी निरस्त किया जाय। इसके साथ ही बकाया वेतन का भुगतान जल्द किया जाये। उक्त मांगों के समर्थन पर जिला भर के 102 एंबुलेंस सेवा कर्मी हड़ताल पर हैं। इनकी हड़ताल पर जाने से पीएचसी से रेफरल अस्पताल और सदर अस्पताल पहुंचने के लिए मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। दरअसल 102 एंबुलेंस सेवा जिले के अंदर आंतरिक एंबुलेंस सेवा है। इस संबंध में 102 एंबुलेंस सेवा कर्मियों के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सांसद संतोष कुमार से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और इस संबंध में मुख्यमंत्री से पहल करने के लिए आग्रह करने का निवेदन किया है।