कार्यक्रम पदाधिकारी को दी गई विदाई
पूर्णिया। रूपौली में प्रथम बार ऐसे नरेगा पदाधिकारी आए जिन्होंने विभाग का कायाकल्प कर दिया। इसके लिए
पूर्णिया। रूपौली में प्रथम बार ऐसे नरेगा पदाधिकारी आए जिन्होंने विभाग का कायाकल्प कर दिया। इसके लिए सभी मुखिया उनके आभारी हैं। उक्त बातें कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार के विदाई समारोह में मुखिया मनीष कुमार ¨सह सहित जनप्रतिनिधियों ने कही। कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार की विदाई मनरेगा भवन में समारोह आयोजित कर दी गई। इस समारोह की अध्यक्षता बीडीओ विपिन कुमार ने की। इस अवसर पर मुखिया मनीष कुमार ¨सह ने कहा कि ये ना सिर्फ कार्य करने में विश्वास रखते थे, बल्कि व्यवहार कुशल भी थे। इनके कार्यकाल में हर पंचायत का समुचित विकास हुआ। इनके अलावा सीओ सत्येंद्र प्रताप मधुकर, कोयली सिमड़ा पूरब की मुखिया सरिता देवी, मुखिया सुनीता देवी, विभा देवी, मुन्नी खातून, नूतन देवी, फावता बेगम, शांति देवी, मनोज जायसवाल, अमीन रविदास, बबीता देवी, हीरामणि देवी, राकेश कुमार सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने पीओ नीरज कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा की। सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।