अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में भाग लेने छात्र गए दिल्ली
पूर्णिया। सांसद द्वारा गोद लिया गया आदर्श ग्राम चांदी के पांच मेधावी छात्र सांसद संतोष कुशवाहा के सौ
By Edited By: Published: Tue, 06 Dec 2016 04:33 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 04:33 PM (IST)
पूर्णिया। सांसद द्वारा गोद लिया गया आदर्श ग्राम चांदी के पांच मेधावी छात्र सांसद संतोष कुशवाहा के सौजन्य से दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में भाग लेने दिल्ली रवाना हुए। विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्रालय तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित 7 से 11 दिसंबर तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में कई देशों के वैज्ञानिक जुटेंगे। उच्च विद्यालय चांदी रजिगंज के प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में मेधावी छात्र अंकित राज, शिवम कुमार पोद्दार, शिवम कुमार मेहता, जितेंद्र कुमार व मो. नदीम अख्तर के साथ विज्ञान शिक्षिका किरण कुमारी दिल्ली रवाना हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें