किसानों को दी गई श्रीविधि की जानकारी
पूर्णिया। रबी महोत्सव के तहत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को प्रखंड स्थित सभा भवन में क
पूर्णिया। रबी महोत्सव के तहत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को प्रखंड स्थित सभा भवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक आत्मा हरिमोहन मिश्र, ब्रजकिशोर भारती उर्फ मंटु यादव, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र जलालगढ़ डा. एसबी ¨सह, विषय वस्तु विषेशज्ञ अश्वनी कुमार चन्द्रवाल, बीडीओ अमित आनंद, मुखिया प्रवीण चौधरी, कुंदन कृष्ण मोहन उर्फ कुंदन यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। किसानों को संबोधित करते हुए विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री ¨सह ने कहा कि रबी फसल फसल गेहूं, मक्का आदि फसलों को श्रीविधि तकनीक से ही लगाएं। इस तकनीक में लागत कम आती है। कृषि विज्ञान केन्द्र जलालगढ़ के श्री चंद्रवाल ने कहा कि गेहूं की बुआई जीरो टीलेज मशीन से करनी चाहिए। पौधो में कीटों पर नियंत्रण करने के लिए कीटनाशक दवा का प्रयोग करना चाहिए। प्रशिक्षण को आत्मा के हरिमोहन मिश्रा व जिला जांच प्रयोगशाला के पवन कुमार चौधरी ने बताया कि जीरो टिलेज आसानी से अपनायी जा सकने वाली ऐसी तकनीक है जिसकी सहायता से उत्पादन लागत में कमी के साथ-साथ गेहूं की बुआई समय पर की जा सकती है। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर ज्यादा मुनाफा होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि रबी फसल के लिए पंचायत स्तर पर किसानों को बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इस मौके पर मुखिया प्रवीण चौधरी, किसान सदानंद मेहता, अरूण शर्मा ने कहा कि कृषि पदाधिकारी के द्वारा अनुदान वितरण में पक्षपात की नीति अपनायी जाती है। अनुदान सहित अन्य योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों को नहीं मिल रहा है। इन लोगों ने योजनाओं की जांच करवाने की मांग की। इस अवसर पर ब्रजकिशोर भारती उर्फ मंटू यादव, प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष बिपिन शर्मा, उप प्रमुख मो. अख्तर हुसैन, किसान बिपिन चौधरी, सदानंद मेहता, महेन्द्र यादव, बौवा मेहता, राजू विश्वास, आत्मा प्रखंड अध्यक्ष कमलदेव मंडल, राजेन्द्र यादव, बुलबुल देवी, विद्यानंद चौधरी, प्रमोद भारती, लल्लू ठाकुर बीएओ बिजय कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।