अवैध उगाही मामले की प्रमुख ने की जांच
पूर्णिया। प्रखंड के बिरंची मंडल उच्च विद्यालय में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक मो. इजहार आलम के द्वारा
पूर्णिया। प्रखंड के बिरंची मंडल उच्च विद्यालय में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक मो. इजहार आलम के द्वारा शिक्षकों से बेअदबी से पेश आने, अवैध वसूली करने, राशि लेकर रसीद नहीं देने, छात्रवृत्ति की राशि नहीं देने आदि को लेकर बच्चों ने जमकर हंगामा किया था तथा प्रधानाध्यापक का पुतला दहन किया था। जिसे बीडीओ अवतुल्य कुमार आर्य एवं थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर ने बच्चों को समझा-बुझाकर शांत कराया था तथा बच्चों से अवैध रूप से वसूली की गई राशि को तत्काल लौटाने का निर्देश दिया था। इसी को लेकर प्रमुख निशा देवी शनिवार को जांच के लिए विद्यालय पहुंची जहां सभी बातें सच पाई गई। प्रधानाध्यापक ने पिछले सत्र के 83 बच्चों की छात्रवृत्ति की राशि का उठाव फरवरी में कर लिया है परंतु उस राशि को अभी तक छात्रों को नही दिए हैं। अब ये बच्चे प्रोन्नति पाकर यहां से चले भी गए हैं। बीडीओ के निर्देश बाद भी बच्चों को अभी तक ना तो रसीद काटकर दी गई है और ना ही अवैध उगाही वाली राशि ही लौटाई गई है, जिससे यहां उनके बीच अभी भी आक्रोश कायम है। प्रमुख निशा देवी ने माना कि प्रधानाध्यापक के व्यवहार के कारण यहां का माहौल खराब हो गया है।