शादीपुर गांव से गायब युवती बरामद
पूर्णिया। थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव से गायब 17 वर्षीया युवती को पुलिस ने यूपी से बरामद किया। घटन
पूर्णिया। थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव से गायब 17 वर्षीया युवती को पुलिस ने यूपी से बरामद किया। घटना के बारे में बताया गया कि 30 सितंबर को वह घर से गायब हो हुई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चला तो उसके पिता ने जलालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष मो. गुलाम शाहबाज आलम ने 1 अक्टूबर को कांड संख्या 107/16 के तहत ममले दर्ज कर लड़की की छानबीन शुरू कर दी। इसी क्रम में लड़की के यूपी में होने का लोकेशन मिला। लोकेशन के आधार पर जलालगढ़ से गए
एसई मो. शनबाज खान, नंदलाल पासवान ने यूपी जा कर वहां के पुलिस के सहयोग से लड़की बरामद कर जलालगढ़ लाया गया। जहां से लड़की को महिला पुलिस हेल्पलाइन को सौंप दिया गया। लड़की के गायब होने के कारण अभी का स्पष्ट नहीं हो पाया है।