Move to Jagran APP

नुरूल बने उप मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष

पूर्णिया। बुधवार को उप मुखिया संघ की बैठक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मो. इरफान आलम के आवास पर हुई। जिस

By Edited By: Published: Thu, 20 Oct 2016 09:03 PM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 09:03 PM (IST)
नुरूल बने उप मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष

पूर्णिया। बुधवार को उप मुखिया संघ की बैठक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मो. इरफान आलम के आवास पर हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मो. नुरूल हक को कसबा प्रखंड के उप मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता संझेली पंचायत के मुखिया मो. शाहबाज आलम ने की। बैठक में सर्वसम्मति से मोहनी पंचायत के उप मुखिया मो. नुरूल हक को उप मुखिया संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं गुरही पंचायत के उप मुखिया अनवारूल को निर्विरोध उपाध्यक्ष, घोड़दौड़ पंचायत के उप मुखिया रंजीत कुमार महतो को सचिव तथा जमशीदा खातून को कोषाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचित अध्यक्ष मो. नुरूल हक ने कहा कि हमें जो जवाबदेही संघ द्वारा दी गई है मैं उसे शत प्रतिशत निभाऊंगा। प्रतिनिधियों के मान-सम्मान की रक्षा करना तथा कसबा प्रखंड को विकसित प्रखंड बनाना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य होगा। बैठक में प्रखंड के सभी 13 पंचायत के मुखिया के अतिरिक्त प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मो. इरफान आलम, जिला परिषद सदस्य मो. शाहिद, पंकज यादव, मो. मोजिब, मो. शहाबुदीन, हीरा यादव, संतोष मंडल उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.