उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनने का सपना होगा साकार
पूर्णिया। प्रखंड अन्तर्गत मध्य विद्यालय मल्हिरया को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनाया जाना तय है। करीब ए
पूर्णिया। प्रखंड अन्तर्गत मध्य विद्यालय मल्हिरया को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनाया जाना तय है। करीब एक वर्ष पूर्व इस विद्यालय को उत्क्रमित किए जाने का प्रस्ताव जिला में भेजा गया था। शुक्रवार को बीआरसी बायसी में शिक्षा विद्यालय के जिला स्तर से प्रखंड स्तर तक के अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधान के बीच संपन्न हुए बैठक में इस विद्यालय के उत्क्रमित किए जाने की बात कही गई। प्रखंड में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले मध्य विद्यालय मल्हरिया के परिसर के सटे 2 एकड़ 7 डी जमीन है। उक्त जमीन को कई साल से अतिक्रमित कर कई लोग अपना दुकान का घर बना लिया है। कुछ लोग यहां की सरकारी जमीन पर पक्का घर भी बना लिया है। ग्रामीणों द्वारा रविवार को इस विद्यालय को उत्क्रमित बनने में रोड़ा बनने वाली कई समस्याओं को बैठक में रखा जिसमें मुख्य समस्या विद्यालय के सामने सरकारी जमीन के अतिक्रमण को मुक्ता कराए जाने की बात रखी गई। जिसमें यह तय किया गया कि 6 दिसंबर को मल्हिरया, खपड़ा पंचायत के ग्रामीणों की एक साथ विद्यालय परिसर में ही बैठक की जाएगी जिसमें उक्त जमीन को खाली करने के लिए सभी दुकानदार को कहा जाएगा। अन्यथा जमीन को खाली कराने के लिए प्रशासन से मदद लेने का प्रस्ताव लिया जाएगा। बताते चलें कि मल्हिरया पंचायत को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनाने के लिए भवन की आवश्यकता है। साथ ही बच्चों को खेलने कूदने के लिए पर्याप्त भूमि की आवश्यकता होगी जो विद्यालय के बगल में उपलब्ध है। इस विद्यालय के उच्च विद्यालय बनाए जाने के लिए मल्हरिया पंचायत, खपड़ा पंचायत, चन्द्रगामा पंचायत के सैकड़ों बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। तीनों पंचायत इस विद्यालय के आस पास स्थित है। इन पंचायत के बालिकाएं समीप में उच्च विद्यालय नही रहने के कारण आठवीं वर्ग तक की पढ़ाई के बाद पढ़ाई छोड़ देती है। मध्य विद्यालय मल्हिरया को उच्च विद्यालय बनाए जाने को लेकर लोग उत्साहित है।