वाहन जांच में 167750 रूपये जुर्माना की हुई वसूली
पूर्णिया। वाहन जांच के दौरान रविवार की रात दालकोला चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान वाहनों से जुर्मान
पूर्णिया। वाहन जांच के दौरान रविवार की रात दालकोला चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान वाहनों से जुर्माना के रूप में 167750 रूपये की वसूली की गयी। जांच के दौरान जुर्माना राशि की वसूली 98 वाहनों से की गयी। यह वाहन जांच अभियान बायसी एसडीओ सुनील कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार की देखरेख में किया गया। वाहन जांच के दौरान एक वाहन पर लदी लाखों रूपये मूल्य का सागवान की लकड़ी भी जब्त की गयी। यह लकड़ी बिना किसी कागजात के लाई जा रही थी। बताया जाता है कि विधान सभा चुनाव को देखते हुए पूर्णिया एसपी निशांत कुमार तिवारी एवं जिलाधिकारी बाला मुरूग्न डी के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस जहां अब तक वाहनों से जुर्माना के रूप में चालीस लाख से अधिक की राशि वसूल चुकी है वहीं परिवहन विभाग लगभग डेढ़ करोड़ की राशि वाहनों से जुर्माना के रूप में वसूल चुका है। इस अभियान में बीडीओ ललन चौधरी, सीओ संजीव त्रिवेदी, दंडाधिकारी फहीम अख्तर, एफएसटी दंडाधिकारी अनिल कुमार आदि शामिल थे।