कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र प्रारंभ
पूर्णिया। कलश स्थापन के साथ आज से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को विभिन्न मंदिरों में पूज
पूर्णिया। कलश स्थापन के साथ आज से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को विभिन्न मंदिरों में पूजा के लिए माता को आमंत्रित किया गया। पहले दिन शैलपुत्री के रूप में जगतजननी की पूजा की जाएगी। इसके लिए आकर्षक पूजा पंडालों से माता का दरबार सजाया गया है। माता का आगमन अश्व एवं प्रस्थान नरवाहन पर होगा। विभिन्न् मंदिरों में प्रतिमा और साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूजा को लेकर कलश, जौ सहित अन्य पूजन सामग्री की बिक्री जबरदस्त हुई। बाजार में कपड़े की बिक्री भी परवान पर है।
नवरात्र ¨हदुओं का महापर्व है। अधिकांश घरों में कलश स्थापित किया जाता है और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं। पूजा को लेकर बाजार में भीड़ काफी बढ़ गयी है। भट्ठा बाजार होकर निकलना मुश्किल होता है। पूजन सामग्री और कपड़े की दुकानों पर तिल धरने की जगह नहीं बचती है। बाजार में भगवती दरबार की तस्वीर और मूर्तियों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार चुनरी और पूजन सामग्री से पटा है। व्रत के कारण फलों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी थी। कई प्रमुख दर्जियों के यहां फुल का बोर्ड लटक गया है वहां दिन रात कपड़े की सिलाई का काम चल रहा है। पूजा को लेकर नगर निगम द्वारा भी सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जानकारी अनुसार प्रमुख स्थानों पर रोशनी आदि का प्रबंध भी निगम द्वारा किया जा रहा है। उधर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाने की होड़ मची हुई है। कई प्रसिद्ध मंदिरों का मोडल तैयार किया गया है। पूजा स्थलों पर रोशनी आदि की विशेष व्यवस्था की गई है। चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर पूजा समितियां सभी बातों का ध्यान रख रही है।