राजग की सरकार बनाने के लिए जी-जान से लग जाएं : कुशवाहा
पूर्णिया। राजग की सरकार बनाने के लिए कार्यकत्र्ता जात-पात, धर्म-संप्रदाय, भेदभाव सब छोड़कर इसके पीछे
पूर्णिया। राजग की सरकार बनाने के लिए कार्यकत्र्ता जात-पात, धर्म-संप्रदाय, भेदभाव सब छोड़कर इसके पीछे लग जाएं, तभी बिहार का विकास संभव है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने रालोसपा के कार्यकत्र्ताओं को रूपौली में आयोजित कार्यकत्र्ता सम्मेलन में कही। इसका आयोजन रालोसपा के रूपौली प्रखंड संयोजक उमाशंकर मेहता ने किया। भागलपुर परिवर्तन रैली से लौटने के क्रम मे देर रात रूपौली पहुंचे केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकत्र्ताओं से अपील की कि सभी कार्यकत्र्ता सारे भेदभाव भुलाकर राजग की सरकार को बनाने में जुट जाएं। चाहे वह राजग गठबंधन के कोई भी पार्टी, जाति, संप्रदाय का उम्मीदवार हो। जबतक बिहार में राजग की सरकार नहीं बनेगी, तबतक बिहार का संपूर्ण विकास संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार देश-विदेश में इस देश का नाम ही नहीं बल्कि विकास के पथ पर इस देश को आगे बढा रहे हैं, उस परिस्थिति में बिहार तभी आगे बढेगा एवं विकसित होगा जब यहां राजग का शासन होगा। आज जनता जान रही है कि बिहार में जंगलराज टू की वापसी के लिए महागठबंधन प्रयासरत है। इस परिस्थिति में बिहार को बचाने के लिए बिहार में राजग की सरकार का होना अत्यंत आवश्यक है। सभा में उपस्थित सभी कार्यकत्र्ताओं ने भरोसा दिलाया कि वे राजग के किसी भी पार्टी के उम्मीदवार को स्वीकार करेंगे तथा उन्हें जिताने के लिए ऐडी़-चोटी का जोर लगा देंगे। सम्मेलन में मेदिनी मेहता, दिनेश मेहता, रूद्र नारायण मेहता, गोपाल मेहता, नरेंद्र मेहता, नरेश मेहता, उमेश मेहता, दिनेश मेहता, मोहन मेहता, राजेंद्र मेहता, उपेंद्र मेहता, सुशील मेहता, सुरेश मेहता सहित सैकडो़ं की संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।