उपेंद्र कुशवाहा का नागरिक अभिनंदन
पूर्णिया। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्
पूर्णिया। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का मंगलवार को नागरिक अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह का आयोजन मुख्यालय स्थित महिला मंडल आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री कुशवाहा भागलपुर से परिवर्तन रैली में भाग लेने के बाद भवानीपुर पहुंचे थे।
इस मौके पर मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि एनडीए की सरकार जहां किसान व युवाओं की हितैषी है वहीं भ्रष्टाचारमुक्त विकास कार्यों में विश्वास रखती है। साथ ही पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाती है। इस अवसर पर सुमन कुमार, बबलू भगत, दीपक स्वर्णकार आदि ने पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, महिला नेत्री मालवी कुशवाहा, अंगद कुशवाहा, बिहार प्रदेश रालोसपा अध्यक्ष सह सांसद अरूण कुमार, पूर्व विधायक शंकर ¨सह आदि मौजूद थे।