कार्यकर्ता सम्मेलन आज, केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा करेंगे शिरकत
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र के खुट्टी धुनैली पंचायत भवन परिसर में बुधवार को होने वाले राष्ट्रीय लोक सम
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र के खुट्टी धुनैली पंचायत भवन परिसर में बुधवार को होने वाले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कसबा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सम्मेलन में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी शिरकत करेंगे।
तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए रालोसपा के कोषाध्यक्ष रमेश कुमार कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष युगेश्वर प्रसाद ¨सह, मुखिया सह कार्यक्रम संयोजक विद्यानंद मेहता, मुखिया पति मनोज यादव, जिलाध्यक्ष अजीजुर्रहमान ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। बताया कि रालोसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के लगभग 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।
रालोसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर मंगलवार को भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया और लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गयी। इस मौके पर कोषाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को प्रखंड के पंचायतों से लेकर वार्ड स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन का राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा उद्घाटन करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद के अलावा भी अन्य नेतागण पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी के प्रदेश स्तर के दर्जनों नेता भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जनसंपर्क अभियान में तुलसी यादव, गजेन्द्र मेहता, नीरज यादव, विकास यादव, उपेंद्र मेहता, प्रखंड अध्यक्ष भरत पासवान, बंटी पासवान, हजारी मेहता सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।