मनोनयन से राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष
पूर्णिया। प्रदेश युवा राजद के प्रवक्ता के रूप में रणविजय साहू के मनोनयन पर स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं
पूर्णिया। प्रदेश युवा राजद के प्रवक्ता के रूप में रणविजय साहू के मनोनयन पर स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। राजद प्रखंड अध्यक्ष विजय साह ने बधाई देते हुए कहा है कि श्री साहू को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से संगठन में और मजबूती आएगी। उन्होंने इस मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद सहित राष्ट्रीय युवा राजद अध्यक्ष सह पूर्व सांसद आलोक मेहता, प्रदेश युवा अध्यक्ष शिवचन्द्र राम एवं युवा नेता तेजस्वी यादव को बधाई संदेश भी भेजा है। बधाई देने वालों में प्रखंड उपाध्यक्ष मनोहर यादव, युवा नेता संजीव कुमार उर्फ सोना, नवी हसन अंसारी, पूर्व उपप्रमुख नवल किशोर यादव, मुखिया रमेश पासवान, पूर्व मुखिया कंतलाल ऋषि, रामचंद्र रविदास, रौशन कुमार, मो. मुमताज, मो. गिलवान प्रमुख रूप से शामिल हैं।