अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ
पूर्णिया। बिहार सिंचाई मौसमी एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार से प्रारंभ
पूर्णिया। बिहार सिंचाई मौसमी एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार से प्रारंभ हो गया। इसका नेतृत्व महासंघ गोपगुट जिला इकाई के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सचिव सौरभ कुमार सुमन और उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने किया।
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 12 सूत्री मांगों के समर्थन धरना का आयोजन किया जा रहा है। कहा गया कि उनकी मुख्य मांगों में पूर्व के मजदूरों से चालू वर्ष में भी काम लेने, मजदूरों का नाम मस्टर रॉल में दर्ज करने, संतोष कुमार मंडल को कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर पुन: पदस्थापित करने, मजदूरों को सालों भर काम देने, मजदूरों को संसाधन उपलब्ध कराना आदि मुख्य रूप से शामिल है। धरना की अध्यक्षता अध्यक्ष संजय कुमार राउत ने की। इसका संचालन सचिव अरविंद कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौसमी मजदूर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं गाड़ी चालक उपस्थित थे।