राजद का बंद पूर्णिया में फ्लाप : भाजपा
पूर्णिया। राजद एवं उसके सहयोगियों द्वारा आयोजित बिहार बंद पूर्णिया में फ्लाप रहा। बंद की आड़ में राज
पूर्णिया। राजद एवं उसके सहयोगियों द्वारा आयोजित बिहार बंद पूर्णिया में फ्लाप रहा। बंद की आड़ में राजद कार्यकर्ताओं ने खुलकर नंगा नाच किया तथा प्रशासन भी मूकदर्शक बनी रही। भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, अजीत सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राजू मंडल, विनय से आदि ने कहा है कि बंद के नाम पर राजद कार्यकर्ताओं ने खुलकर हंगामा किया तथा यात्रियों को परेशान किया। जगह-जगह रिक्शा चालक, आटो चालक व दुकानदारों को पीटते रहे। लेकिन प्रशासन ने अपनी आंखें बंद रखी। पुलिस प्रशासन ऐसे उपद्रवियों को रोकने के लिए आगे नहीं आए। यहां तक कि महिलाओं भी नहीं बख्शा गया। भाजपा उद्योग मंच के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, महामंत्री दीपक कुमार झा, मनोज सिंह ने कहा कि यह बंद भय और दबाव के सहारे सफल बनाने की असफल कोशिश की गई। भाजपा प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि रोगियों को ले जा रहे एंबुलेंस को भी नहीं बक्शा गया। वहीं राजेन्द्र प्रसाद साह, पारितोष भारती, अरूण गोस्वामी, राजेश गोस्वामी आदि ने बंद की आड़ में की गई अराजक स्थिति की भर्त्सना की है।