सदर विधायक ने किया सड़क का उद्घाटन
पूर्णिया। सदर विधायक किरण केशरी ने मरंगा शिवनगर में सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शहर मुख्याल
पूर्णिया। सदर विधायक किरण केशरी ने मरंगा शिवनगर में सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शहर मुख्यालय से सटे इन इलाकों में अनेकों सड़कों की स्वीकृति भी हो चुकी है। जहां जल्द ही कार्य भी हो जाएगा। यहां मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत मरंगा शिवनगर दुर्गा स्थान से राष्ट्रीय उच्च पथ 31 तक ईट सोलिंग कार्य संपन्न होने से सैंकड़ों परिवारों के लिए आवाजाही सुलभ हो गई। पूर्व प्रमुख पूर्णिया पूर्व सह भाजपा नेता सुधीर चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा से अलग होते ही जदयू सरकार की स्थिति चरमरा गई है। उद्घाटन समारोह में भाजपा जिला समन्वयक संजय पोद्दार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कटिहार राजकुमार, जीवन कुमार सिंह, संजय कुमार दास, गणेश घोष, गणेशी साह, सदानंद पासवान, पूर्णिया पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद यादव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।