केंद्रीय मंत्री नकवी एवं पूर्व सांसद का हुआ भव्य स्वागत
बायसी(पूर्णिया), संस: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी एवं पूर्व सांसद पप्पू सिंह का पूर्णिया मो
बायसी(पूर्णिया), संस: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी एवं पूर्व सांसद पप्पू सिंह का पूर्णिया मोड़ दालकोला, बायसी एवं डगरूआ में भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री के आगमन की खबर पर भाजपा कार्यकत्र्ता अपराह्न करीब 1 बजे से ही जमा होने लगे। मंत्री एवं पूर्व सांसद के आते ही कार्यकत्र्ता फूल माला लेकर दौड़ पड़े एवं जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे। अब्दुल जलील एवं राजेश राज के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने मंत्री एवं पूर्व सांसद को फूलों के हार से लाद दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री ने लोगों को संबोधित भी किया। श्री नकवी ने कहा कि देश के विकास में रोड़ा बने लोगों की सफाई के लिए अभियान छेड़ दिया गया है। ऐसे लोग जो जात-पात के नाम पर अपना रोटी सेंक रहे हैं उनकी दुकानदारी अब बंद होने वाली है। उनकी सरकार गरीब, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सभी का कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं धरातल पर ला रही है। उसके बाद बायसी पूर्वी चौक पर मंत्री एवं पूर्व सांसद का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि फोर लेन सड़क पर दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। इस स्वागत समारोह कार्यक्रम में लोजपा के शंकर झा, शमीम अख्तर, मो.जाकीर हुसैन, प्रद्युत सरकार, हेम रंजन मंडल, आसकरण जैन, पूजिता सरकार, आसकरण जैन, आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।
डगरूआ से संस के अनुसार मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और पूर्व सांसद उदय सिंह का डगरूआ एनएच 31 बैरियर चौक पर भाजपा समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के पूर्णिया आगमन को लेकर भाजपा नेता बिनोद यादव के नेतृत्व में दर्जनों मोटर साइकिल समर्थक बायसी अगुवानी हेतु पहुंचे, वहीं भाजपा नेता राजेश कुमार और शमीम अख्तर भी बायसी पहुंचे। वहां से मंत्री का अगुवानी करते हुए डगरूआ पहुंचे, जहां केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा जिंदाबाद के नारे लगाए। समर्थकों में माला पहनाने की होड़ लग गई। इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामविलास चौहान, प्रमोद मजूमदार, दिनेश यादव, भोला यादव, सदानंद मंडल, मनोज यादव, अनिल यादव, गोपाल विश्वास, शंभु महलदार, प्रदीप साह, राजेंद्र साह, मनोज दर्वे, सरफराज, मो. जाबिर सहित सैंकड़ों भाजपा समर्थक उपस्थित थे।