विकास की नीति नहीं, जोड़तोड़ की राजनीति कर रहे नीतीश : भूपेंद्र
फोटो : 29पीआरएन-21 पूर्णिया, जागरण संवाददाता : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी सांसद
फोटो : 29पीआरएन-21
पूर्णिया, जागरण संवाददाता : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी सांसद भूपेन्द्र यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को केवल कुर्सी चाहिए। विकास की कोई नीति नहीं है केवल जोड़तोड़ की राजनीति कर रहे हैं। हर मोर्चे पर फेल हो चुकी जदयू सरकार से बिहार की जनता परेशान है। बदतर शिक्षा नीति के चलते बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जो सरकार नौजवानों की हित के बारे में नहीं सोच सकती व प्रदेश की जनता की भलाई क्या करेगी।
भाजपा की पूर्णिया व कोसी प्रमंडल कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद रविवार को पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के आवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चलते बिहार की विधि व्यवस्था बदहाल हो गई है। उन्हें केवल कुर्सी चाहिए। पिछले दो सालों में बिहार में सिस्टम नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। गलत शिक्षा नीति के चलते युवा वर्ग ठगे जा रहे हैं। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों की हाल और बुरी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को विकास से कोई लेना देना नहीं रह गया है। सूबे में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गया है। जीतन राम मांझी को सत्ता से बेदखल करने के लिए सारी ताकत झोंक दिए। संवैधानिक संकट खड़ा कर दिए। सभी मंत्रियों को बनाए रखा केवल मांझी को बाहर निकाल फेंके। प्रदेश की भलाई के लिए नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकना जरूरी है। आने वाले समय में भाजपा नई सोच व उम्मीद के साथ-साथ किसानों व नौजवानों के हितों की बात को लेकर मैदान में आएगी। उन्होंने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में भाजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज शिरकत करेंगे। वहीं से बिहार विधान सभा चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, कृष्ण कुमार ऋषि एवं प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक आदि मौजूद थे।