अपर महाप्रबंधक पहुंचे अशोकनगर, किसानों को समझाने का प्रयास विफल
जानकीनगर (पूर्णिया), संस : चांदपुर भंगहा के अशोकनगर गांव में बीते दो वर्षो से बाधित टावर निर्माण कार
जानकीनगर (पूर्णिया), संस : चांदपुर भंगहा के अशोकनगर गांव में बीते दो वर्षो से बाधित टावर निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय किसानों के बीच उत्पन्न गतिरोध को दूर करने के लिए प्रशासन द्वारा बार-बार पहल किया जा रहा है, इधर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. के उच्चाधिकारी से लेकर अनुमंडल व जिला प्रशासन के कई आलाधिकारियों का अशोकनगर में लगातार दौरा हो रहा है। किसानों को समझाने-बुझाने की हर संभव कोशिश जारी है। बुधवार को एक बार पुन: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. के अपर महाप्रबंधक परियोजना विलेंदु शेखर झा, ओएसडी, पूर्णिया विशुनदेव प्रसाद मंडल, बनमनखी के अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार सिंह किसानों का मान-मनोबल करने अशोकनगर पहुंचे परंतु कोई फलाफल नहीं मिला। टावर निर्माण कार्य में उत्पन्न विवादों के बारे में स्थानीय कई किसानों ने अधिकारियों से कहा कि प्रारंभिक काल में टावर निर्माण करा रहे कुछ अधिकारियों ने प्रस्वीकृति प्राप्त आराध्या नेशनल कॉन्वेट को हटाने, फलदार एवं ईमारती वृक्षों को नष्ट कर टावर निर्माण कराने की बात कही, जिस कारण स्थानीय किसानों में आक्रोश व्याप्त है और इसी समय से निर्माण कार्य बाधित है। अधिकारियों से यह भी कहा गया कि यदि टावर निर्माण कराने हेतु जमीन अधिग्रहण के मामले में भू-स्वामियों की आपत्ति जरूर सुनी जानी चाहिए तथा 80 प्रतिशत किसानों की सहमति लिए जाने का भी प्रावधान है।