Move to Jagran APP

मोबाइल पर मैसेज भेज कर 75 व्यक्ति बने भाजपा सदस्य

श्रीनगर (पूर्णिया), संस : भारतीय जनता पार्टी की प्रखंड स्तरीय सदस्यता अभियान को लेकर चनका पंचायत के

By Edited By: Published: Wed, 28 Jan 2015 07:47 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jan 2015 07:47 PM (IST)
मोबाइल पर मैसेज भेज कर 75 व्यक्ति बने भाजपा सदस्य

श्रीनगर (पूर्णिया), संस : भारतीय जनता पार्टी की प्रखंड स्तरीय सदस्यता अभियान को लेकर चनका पंचायत के सोनापुर गाव में पंचायत अध्यक्ष भोला मंडल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड प्रभारी सह जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय मिर्धा उपस्थित थे। इस मौके पर संजय मिर्धा ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है अन्य राज्यों की तरह अपने राज्य में भी भाजपा का परचम लहराया जाय। अगर इसमें हम लोगों को अभी से जी जान से जुट जाना है। अगर हमलोग अभी से काम पर नहीं जुटेंगे तो फिर कैसे बिहार में अपना परचम लहरा पाएंगे और बिहार की उन्नति में चार चाद लगा पाएंगे। अभी से अगर हम कार्यकर्ताओं को जागरूक होकर हर घर पर जाकर लोगों को भाजपा की उपलब्धियों को बताना है। घर के कम से कम दो सदस्यों को भाजपा का सदस्य बनाना है। वहीं बैठक में ही सोनापुर गाव में मोबाइल पर मैसेज भेजकर गाव के 75 लोगों को सदस्य बनाया गया। 4 फरवरी को पंचायत के बूथ स्तर पर बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष कैलाश मंडल, महामंत्री चमकलाल महतो, मधुलाल विश्वास, त्रिवेणी महतो, सदानंद मंडल, मनोज मंडल, गोपाल चौधरी, रंजो देवी, हीरालाल मंडल, मुकेश मंडल, संजय मंडल, विजय मंडल, कालेश्वर मंडल व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.