Move to Jagran APP

सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों पर भी लहराया तिरंगा

पूर्णिया,जासं : 66 वां गणतंत्र दिवस पर जिला के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय एवं सभी शैक्षणिक

By Edited By: Published: Tue, 27 Jan 2015 09:08 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jan 2015 09:08 PM (IST)
सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों पर भी लहराया तिरंगा

पूर्णिया,जासं : 66 वां गणतंत्र दिवस पर जिला के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय एवं सभी शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया। आयुक्त कार्यालय में आयुक्त सुधीर कुमार ,समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा तिरंगा फहराया गया। विकास भवन में डीडीसी अरुण प्रकाश, सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ कुंदन कुमार ,जिला परिषद में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता सिंह, नगर निगम कार्यालय में महापौर कनीज रजा द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया। पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक अजीत सत्यार्थी ने राष्ट्रीय तिरंगा पहराया तथा पुलिस बल की परेड की सलामी ली। अभियंत्रण सेवा समिति द्वारा ई.विश्वेश्वरैया चौक पर समिति के अध्यक्ष वासुदेव मंडल ने तिरंगा फहराया। बिहार राज्य सिंचाई कर्मचारी संघ एवं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय में केशव प्रसाद गिरी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। माउंट कर्मेल इंगलिश स्कूल में निदेशक उदय शंकर प्रसाद सिंह ने तिरंगा फहराया। एसएनवाई डिग्री कॉलेज में संस्थापक सचिव डा.शिव नारायण यादव द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। प्राथमिक विद्यालय गुरुद्वारा रोड में वार्ड पार्षद श्रीप्रसाद महतो तथा थाना चौक स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय में सक्रिय कार्यकर्ता दीपक कुमार मेहता द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। आर्यन पब्लिक स्कूल जयप्रकाश कॉलनी में निदेशक संजीव झा तथा डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य नीरज कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। शाही कोचिंग सेंटर में निदेशक आजम रब्बानी ,बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ में अध्यक्ष डा.अमरेन्द्र प्रसाद यादव,नगर पेंशनर कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष अनंतलाल यादव,गुलाबबाग बाजार प्रांगण एवं स्वतंत्रता सेनानी शुकदेव कुमर स्मृति संस्थान में भोलानाथ आलोक ,रिक्सा चालक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, प्रमंडल परिवहन कर्मचारी संघ कार्यालय में अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,रेणु सेवा संस्थान में सचिव दिलीप कुमार दीपक,सूर्यनारायण सिंह यादव इंटर कॉलेज रामबाग में संस्थापक पूर्व विधायक सूर्य नारायण सिंह यादव ने झंडोत्तालन कर तिरंगा फहराया। वार्ड पार्षद सरिता राय ने आंगनबाड़ी केन्द्र पार्वती हाता में तथा राजेन्द्र बाल उद्यान में उपाध्यक्ष एमएन सिन्हा ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया । शहीद स्मारक टाउन हॉल में निर्मित स्तंभ पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा ने तिरंगा फहराया। महिला थाना में थानाध्यक्ष मेनका रानी द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया। अर्जुन भवन (मधेपुरा सांसद पप्पू यादव)कार्यालय में कांग्रेस विधायक अफाक आलम एवं मध्य विद्यालय उफरैल में राष्ट्र ्रसम्मानित प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.