Move to Jagran APP

दफनाए गए पांच शव हुए गायब

जेएनएन, पूर्णिया: कसबा प्रखंड में चोरी की घटना होना आम बात है। किंतु श्मशान घाट में दफनाए गए मुर्दो

By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 08:12 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 08:12 PM (IST)
दफनाए गए पांच शव हुए गायब

जेएनएन, पूर्णिया: कसबा प्रखंड में चोरी की घटना होना आम बात है। किंतु श्मशान घाट में दफनाए गए मुर्दो की चोरी करने की घटना सोमवार को सामने आयी है। घटना से न सिर्फ ग्रामीण बल्कि पुलिस प्रशासन भी सकते में हैं। घटना कसबा स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 57 से सटे प्रसिद्ध नौलखा मंदिर श्मशान घाट की है। जहां हिंदू समुदाय खासकर गरीब लोग शव को दफनाते हैं। इसी क्रम में सोमवार की सुबह तारानगर गांव के कुछ लोग मृत व्यक्ति का शव लेकर श्मशान पहुंचे तो उनकी नजर शव दफनाने के लिये बनाये गये गड्डे पर पड़ी। कई गड्डे को खुदा देख उनके भी होश उड़ गए। उन लोगों ने देखा कि पांच कब्रों को उखाड़कर मुर्दे गायब थे। तत्काल ही उनलोगों ने इसकी सूचना कुल्लाखास पंचायत के मुखिया देव नारायण चौरसिया को दी। मुखिया ने मामले को गंभीरता को देखते हुए तत्काल इस घटना की सूचना कसबा थाना पुलिस के अलावा वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी। वहीं पुलिस बिना विलंब किए घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पुलिस निरीक्षक विजय कुमार, कसबा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने पहुंचकर मामले की गहन छानबीन की। एसपी अजीत सत्यार्थी ने बताया कि इस मामले में कसबा थाना पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.