बीडीओ को समारोहपूर्वक दी गई विदाई
अमौर (पूर्णिया), संस : प्रखंड कार्यालय प्रांगण में स्थानान्तरित बीडीओ उमेश कुमार सिंह का विदाई समारो
अमौर (पूर्णिया), संस : प्रखंड कार्यालय प्रांगण में स्थानान्तरित बीडीओ उमेश कुमार सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता विधान पार्षद प्रतिनिधि सोखी लाल कर्मकार के द्वारा की गई। विदाई समारोह में उमेश प्रसाद सिंह एवं वर्तमान बीडीओ नीरज कुमार को बुके प्रदान किया गया। विदाई समारोह के दौरान विधान पार्षद प्रतिनिधि श्री कर्मकार ने बताया कि यह बहुत दुखद घड़ी है। उन्होंने सदा ईमानदारी से विकास का कार्य किया। इनके कार्यकाल को हमेशा याद रखा जाएगा। इनसे अन्य कर्मियों को सीख लेनी चाहिए।
इस अवसर पर समिति सदस्य अनिल कुमार विश्वास, मो. मतीन, विरेंद्र प्र. साह, उप प्रमुख ताजउद्दीन, विधायक प्रतिनिधि नैयर आलम, प्रधान लिपिक विनय कुमार सिंह, जीपीएस राजकुमार, लिपिक कमरू होदा उपस्थित थे। लोगों ने उन्हें अटैची, अंगवस्त्र, छाता, रूमाल, कलम, डायरी आदि देकर सम्मानित किया।