शिलान्यास के बाद भी नहीं हो रहा निर्माण
अमौर (पूर्णिया), संस : लोकसभा चुनाव के पहले आचार संहिता लगने से 10 घंटे पूर्व रसेली घाट में पुल निर्
By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 07:53 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 07:53 PM (IST)
अमौर (पूर्णिया), संस : लोकसभा चुनाव के पहले आचार संहिता लगने से 10 घंटे पूर्व रसेली घाट में पुल निर्माण का शिलान्यास किया था। वह सिर्फ शिलान्यास बनकर रह गया यह बातें भावी विधानसभा प्रत्याशी शहाबुज्जमा उर्फ लड्डू ने कही है। उन्होंने बताया कि सभी पार्टी द्वारा चुनाव के पूर्व सभी पुल-पुलिया शिलान्यास कर जनता को लुभाने के लिए वोट के खातिर ऐसी राजनीति की जाती है। आजादी के 60 वर्ष बाद भी यह क्षेत्र पुल के अभाव में विकास की रोशनी से कोसों दूर हैं। जबकि रसैली घाट के दोनों ओर पक्की सड़क बनी है लेकिन पुल नहीं रहने से लोगों को परेशानी होती है। नदी पार करने के लिए लोगों को एकमात्र नाव का ही सहारा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें