प्रभार सौंपा
हरदा (पूर्णिया), संस: शनिवार को के.नगर प्रखंड के मध्य विद्यालय चपय गंगेली में प्रखंड शिक्षा पदाधिकार
By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 07:53 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 07:53 PM (IST)
हरदा (पूर्णिया), संस: शनिवार को के.नगर प्रखंड के मध्य विद्यालय चपय गंगेली में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शंकर रजक ने प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील कुमार को स्थानान्तरण कर वरीय शिक्षक संजीव कुमार ठाकुर को प्रभार सौंपा। इसके अलावे विद्यालय को सुचारू ढंग से चलाने के लिए मध्याह्न भोजन, भवन निर्माण विद्यालय विकास अनुदान, खेलकूद-झंडोत्तोलन, पुस्तकालय का प्रभार अलग-अलग शिक्षकों को सौंपा गया। बीईओ श्री रजक ने कहा कि विद्यालय का सर्वागीण विकास के लिए ऐसा करना पड़ा। वहीं मुखिया खगेन्द्र मंडल एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष रिंकू रानी सहित ग्रामीणों ने बीईओ के द्वारा की गई कार्यो को सराहनीय बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें