अरूणा को मिला मधुबन मुखिया का प्रभार
जानकीनगर (पूर्णिया), संस : मधुबन पंचायत की उप मुखिया अरूणा देवी को पंचायत के मुखिया का प्रभार सौंप द
जानकीनगर (पूर्णिया), संस : मधुबन पंचायत की उप मुखिया अरूणा देवी को पंचायत के मुखिया का प्रभार सौंप दिया गया है। उन्हें प्रभार सौंपे जाने पर समर्थकों एवं पंचायतवासियों ने उन्हें बधाई दी है। शनिवार को ग्रामीणों ने अरूणा देवी को फूल मालाओं से स्वागत किया तथा मौजूद लोगों के बीच मिठाईयां बांटी गई व एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी गई। बताते चलें कि पंचायत के मुखिया रहे अरविंद कुमार उर्फ पंपल सिंह का निधन 14 अक्टूबर को हो गया था। उनके निधन उपरांत उप मुखिया अरूणा देवी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी बनमनखी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पूर्णिया को सौंपे गए अभ्यावेदन के आलोक में मुखिया के रिक्त पद पर ग्राम पंचायत की उप मुखिया द्वारा दायित्व निर्वहन हेतु बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 17(2) (ख) एव (ग) में निहित प्रावधान के अनुसार मुखिया का प्रभार सौंपा गया है। बीडीओ पूरण साह ने बताया कि अरूणा देवी मधुबन पंचायत के मुखिया की सभी शक्तियों का प्रयोग एवं कार्यो का निष्पादन एवं सभी कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। प्रभार मिलने पर भाजपा नेता ललित कुमार दास, बालकृष्ण झा, महेश्वरी मल्लाह, मो. इदरीश, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव, जगन शर्मा, पूर्व सरपंच रमेश पासवान, संजय पासवान, सुबोध कुमार, संजय कुमार यादव, गिरजा देवी, रमेश शर्मा, ज्योतिष पासवान, रामप्रकाश यादव, योगेंद्र प्रसाद साह, रामकृष्ण यादव, उमेश यादव, डा. कृष्ण सहित सैंकड़ों समर्थकों ने अरूणा देवी को बधाई दी है। मुखिया अरूणा देवी ने दिवंगत मुखिया पंपल सिंह के अधूरे सपने को पूरा करने एवं पंचायत के सर्वागीण विकास का संकल्प दुहराया।