Move to Jagran APP

मजदूर का शव पहुंचते ही महादलित टोला में मचा कोहराम

जानकीनगर (पूर्णिया), संस : डेढ़ माह पूर्व मजदूरी करने हरियाणा गए महादलित मजदूर का शव शनिवार को गांव

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 08:28 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 08:28 PM (IST)
मजदूर का शव पहुंचते ही महादलित टोला में मचा कोहराम

जानकीनगर (पूर्णिया), संस : डेढ़ माह पूर्व मजदूरी करने हरियाणा गए महादलित मजदूर का शव शनिवार को गांव पहुंचते ही महादलि टोलेवासियों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार गंगापुर के दमगाड़ा टोला वार्ड 10 के कलदेव ऋषिदेव का 24 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार ऋषिदेव डेढ़ माह पूर्व मजदूरी करने हरियाणा गया हुआ था, जहां वहां सिरसा जिले के एक सब्जी मंडी में मजदूरी करता था। उनके साथ काम कर रहे देवेंद्र ऋषिदेव व अन्य ने बताया कि बीमारी के दौरान उसे इलाज हेतु सिरसा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह एम्बुलेंस से मृतक का शव गांव लाया गया। मृतक के पिता कलदेव ऋषि, माता विरून्दा देवी ने बताया मृतक उनका मंझला लड़का है एक साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना पाकर पहुंचे पंचायत के मुखिया जयकृष्ण यादव, उपमुखिया दिव्या लक्ष्मी, वार्ड सदस्य रूदल ऋषि, अखिलेश यादव, पूनम देवी, मो. रिजवान, शंभु साह, आशीष, बुद्धदेव यादव सहित स्थानीय ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिजनों की मातमपूर्सी की साथ ही मुखिया श्री यादव ने मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टी योजना की राशि प्रदान की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.